क्या भ्रष्टाचार को लेकर आप गुस्सा हैं? ( ‘इंडिया टुडे’ की प्रतियोगिता पर आधारित लेख, सबसे नीचे चित्र देखें… )

Leave a comment

क्या है आपका भारत?
क्या है आपका वर्तमान?
क्या भ्रष्टाचार को लेकर आप गुस्सा हैं?
आप अपने भारत को किस तरह बदलेंगे?
आपका भारत कैसा होना चाहिए?
कैसे हम उस मुकाम तक पहुँच सकते हैं?
( ‘इंडिया टुडे’ की प्रतियोगिता पर आधारित लेख, सबसे नीचे चित्र देखें… ) 

 

आपके चारो तरह निराशा का माहौल होने के बावजूद, भ्रष्टाचार से घिरे होने पर भी, भारतवर्ष की महानता के भाव से आपका मस्तक ऊँचा होता होगा, हमेशा नहीं तो कभी-कभार तो जरूर ही. नहीं, नहीं मै ठिठोल नहीं कर रहा हूँ, यह एक विपरीत वास्तविकता है, कम से कम मुझ-जैसो के साथ तो निश्चित ही है. यदि दुसरे व्यक्तियों की बात छोड़ दे तो भी स्वयं का अर्ध-विकसित मस्तिष्क निश्चय ही चारो तरफ बुराइयों का भंडार दिखाता है, लेकिन कहीं कोने में छुपी मस्तिष्क की पूर्णता कहती है, नहीं यह बुराइयां हमारे भारतवर्ष की निश्चित ही नहीं हैं, यह तो बाहर से आयी हुई हैं. इन बातों में सच्चाई हो भी सकती है. लेकिन एक बात तो तय है की यदि इन बुराइयों का अस्तित्व है तो भी अभी पूर्ण रूप हम पर हावी नहीं हो पाई हैं, सिर्फ हमारा उपरी आवरण ही इनसे प्रभावित हुआ है. यह बात मै बहुत विश्वास से कह सकता हूँ की हर भारतीय की अंतरात्मा अभी भी उसे रास्ता दिखाती है, लाख वह बुरा दीखता है, पर एक छोटी सी घटना उसके असली सच्चे स्वरुप को उजागर कर ही देती है. आखिर हम यह कैसे भूल जायें की अंगुलिमाल जैसों की अंतरात्मा पर पड़ी धुल यदि साफ़ हो गयी, तो हमारी अंतरात्मा से भी बुराइयों का पर्दा हट सकता है और फिर सामने होगी भारत की स्वक्ष, निर्मल और विश्व गुरू की छवि. यही हमारा भारत है, जिसके बारे में सोच-सोच कर छाती चौड़ी होती रहती है, कि कभी तो हम उस जगह पर पहुंचेगे जो हम सिर्फ अतीत में सुनते आयें है. लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि आत्मा पर पड़ी धुल साफ़ हो और इसके लिए निश्चित ही हर बार कोई बुद्ध नहीं आयेंगे. हमें स्वयं अपने बीच में से ही बुद्ध खोजना होगा और उन्हें आदर देना होगा. इस बात पर आगे विस्तार से चर्चा करेंगे.

एक वाकया आज मेरे साथ घटित हुआ, मैं अपनी मोटरसाइकिल से बैंक में अपनी कंपनी का रूपया जमा कराने जा रहा था, रास्ते में दिल्ली पुलिस की खाकी वर्दी में ३-४ कांस्टेबल और ट्रैफिक पुलिस वैरिकेड लगाकर चेकिंग कर रहे थे. यदि आपने दिल्ली में मोटरसाइकिल से सफ़र किया है तो आप परिचित होंगे इस तरह कि चेकिंग से, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदुषण और इन्सुरेंस  के कागज दिखाओ, ऐसा निर्देश हुआ एक कांस्टेबल का. मै अपने कागजात पुरे रखता हूँ, सो आश्वस्त था. मैंने अपने पर्स में देखा तो इंसोरेंस का पेपर नहीं था. याद आया, पिछली बरसात में गीला होने के कारन मेरी पत्नी ने उसे सुखाने के लिए निकाला था. गाड़ी साइड में लगाओ, फिर कांस्टेबल की आवाज आई और इन्सुरेंस का पेपर न पाकर मेरी मोटरसाइकिल की चाभी निकाल कर अपने हाथ में ले ली. कर दूं चालान, ११०० रुपये का होता है इन्सुरेंस का, कर दूं ?  लगातार वह दबाव बनाने का प्रयत्न करने लगा. इधर मै नम्रता से पेश आ रहा था, नहीं तो झूठ-मूठ का और समय लगता. मेरी ऊपर की जेब फूली हुई थी, इस बात का एहसास उसे बखूबी हो चूका था, और अब वह कुछ और ही चाह रहा था. मै इस इशारे को समझ रहा था, लेकिन मै ऐसी लेन-देन से भरसक बचने की कोशिश करता हूँ. वह कांस्टेबल भी आश्वस्त था की अब कहाँ? अब तो कुछ बन ही जायेंगे. यदि १०० रुपये का चालान होता तो मै कब का भर चुका होता पर ११०० रुपये  का चालान सुनकर मेरा आदर्श लगातार अंकल जी, अंकल जी की रट लगा रहा था, उसे अपनी सफाई पेश कर रहा था. ‘जाने दो यार उसे’, लड़का झूठ बोलता नहीं लग रहा है, एक बुजुर्ग की आवाज थी, बगल के फुटपाथ पर शायद टहल रहे होंगे. यह बोलकर वह महानुभाव आगे चले गए. आप यकीं नहीं करेंगे, वह बुजुर्ग चले गए और कांस्टेबल ने मेरी तरफ गाड़ी की चाभी कर दी. मुझसे नजरे मिलाये बिना, कहा ‘जाओ बेटा’ . दो बातें इससे निकलती हैं. पहली भारतीय व्यवस्था, सभ्यता, अंतरात्मा नाम की चीजें अभी भी अस्तित्व में हैं, जरूरत है उस पर जमी हुई धुल पर कपडा मारने की. दूसरी बात, हम सभी को बार-बार लगातार सही रास्ता दिखाने की भी जरूरत है और जो वर्ग, ज्यादा से ज्यादा प्रभावी हो सकता है, वह ‘सीनियर सिटिजन’ वर्ग ही है. भारतीय सभ्यता में बुजुर्गो का एक खास स्थान रहा है. उसके पास व्यापक समझ होने के साथ-साथ पर्याप्त समय भी है.

मै सकारात्मक लेखन में हमेशा से विश्वास करता हूँ. हमसे पूछा जाता है, क्या भ्रष्टाचार को लेकर आप गुस्सा हैं?  लेकिन यह प्रश्न अधूरा है. सही प्रश्न यह है कि- आप भ्रष्टाचार को लेकर किस से गुस्सा हैं ? निश्चय ही जवाब आएगा, दूसरों से, सरकार से, दूधवाले से. और खुद से ??  हाँ, जी आपने सही सुना, क्या आप भ्रष्टाचार को लेकर खुद से भी गुस्सा है ? यदि नहीं तो यह मान लीजिये की आप दोहरी मानसिकता के शिकार है. छोटे से लेकर बड़े-बड़ो तक को सांप सूंघ जायेगा इस प्रश्न से. लेकिन सवाल यहाँ सिर्फ समस्या का नहीं है, समस्या से हम सभी कहीं न कही अवगत तो हैं ही, प्रश्न है समस्या के समाधान का. यकीं मानिये, यह समाधान एक लम्बी प्रक्रिया है और वह भी सावधानी से अपनाई जाने वाली प्रक्रिया. इस संपूर्ण समस्या का हल देश के नौनिहालों का चरित्र-निर्माण है, नैतिक विकास है और वह संभव है सिर्फ और सिर्फ ‘भारतीय संयुक्त परिवार’  से. मै आगे की पंक्तियों में इस बात को तथ्यात्मक तरीके से रखूँगा.

वैसे भी आज की पीढ़ी काफी हद तक तार्किक और वैज्ञानिक है. संयुक्त भारतीय परिवार में लाख अन्य बुराइयां हो सकती है, पर मै कुछ प्रश्न रखता हूँ समाज के सामने खालिस तार्किक और वैज्ञानिक भी-
एक युवा की शादी की औसत उम्र २५-३५ साल के बीच में होती है. इसी उम्र में सामान्यतः संतानोत्पति भी होती है. पहला प्रश्न- क्या इस उम्र में इस युवा के पास अपने बच्चे के लिए समय होता है, ध्यान रहे, यह कैरियर का सुनहरा दौर होता है हर एक के लिए. दूसरा प्रश्न- क्या इस उम्र में इस युवा के पास इतना पर्याप्त अनुभव होता है जो बच्चे के विकास में सहायक हो सके. जी नहीं, वह तो अपने जीवन-साथी तक को न समझ पाता है न समझा पाता है. अदालतों में तलाक के बढ़ते मामले इसकी कहानी स्वयं कहते हैं. तीसरा प्रश्न- यदि मान भी लिया जाये कि इस युवा के पास इतना समय भी है और पर्याप्त अनुभव भी है, तो भी आप समाजशास्त्र के मूल सिद्धांत का पुनरावलोकन करें, जो स्पष्ट कहता है कि- “मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है”.
उस छोटे बच्चे को मनुष्यों से भरे माहौल में विकसित होने दो, मेरे आदरणीय और महान देशवासियों. उसे दादा कि कहानियाँ सुनने दो, उसे चाचा कि डांट पड़ने दो, बड़ी माँ को लाड करने दो, उसे भाइयों-चचेरे भाइयों से मेलजोल बढ़ाने दो. मत पालो उसे मशीनों के बीच में. विडिओ गेम, कंप्यूटर, बुद्धू-बाक्स उसे स्वार्थी, संकुचित और आत्मकेंद्रित बनाते है. यह प्रक्रिया हमारे संपूर्ण समाज को बीमार कर रही है. जिस एकल परिवार में बाप घूस कि मोटी रकम से  लम्बी-लम्बी गाड़ियां खरीदता है, क्या कोई उस से पूछता है इसकी नैतिकता के बारे में? बच्चा छोटा है और पत्नी तो आनंदित होती है हीरा-जडित मोटे हार को पाकर. बच्चा बड़ा होकर ठीक इन्ही आदतों का मुरीद बन जाता है.

इसके विपरीत भारतीय समाज में संयुक्त परिवार कि व्यवस्था इन सबका निदान है, बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है. मै इसका अंध-समर्थन नहीं कर रहा हूँ, इस में भी तमाम बुराइयां हो सकती है, समाजशास्त्र के विशेषज्ञ इसके बारे में बेहतर तर्क दे सकते हैं. पर मै उन्ही विशेषज्ञ-बंधुओं से पूछता हूँ कि आज ‘संसदीय-व्यवस्था’ से सबका भरोसा उठ चुका है, नेता संपूर्ण विश्वसनीयता खो चुके हैं, तो यह व्यवस्था ख़तम कर के हम कोई तानाशाही-माडल क्यों नहीं विकसित कर लेते हैं ? फिर तो यहाँ एक अन्ना हजारे के आन्दोलन से समाजशास्त्रियों कि भृकुटियाँ तन जाती है. राहुल गाँधी को संसदीय-परंपरा पर खतरा दिखने लगता है. और पूरा समाज एक सुर में इस सड़ी-गली संसदीय व्यवस्था को सुधारने का समवेत प्रयास करता दीखता है. ठीक इसी प्रकार हमें संयुक्त परिवार के दोषों को हटाकर समाज के हित में इस व्यवस्था को पुनर्जीवित करना चाहिए. स्वयंसेवी संगठनो को इसकी महत्ता समझकर इसकी प्राण-प्रतिष्ठा करनी चाहिए. यदि बहूत जरूरी हो तो सरकार को भी इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि चरित्र-निर्माण के बिना वास्तविक बदलाव कि आशा करना दिवा-स्वप्न ही है. आंदोलनों से सिर्फ सत्ता बदलती है, व्यवस्था नहीं. व्यवस्था के लिए चरित्र-निर्माण अति आवश्यक तत्व है. और चरित्र-निर्माण की प्रथम और अति प्रभावी सीढ़ी परिवार ही है. नहीं, नहीं मै सिर्फ परिवार कि बात नहीं कर रहा हूँ, एकल परिवार तो बच्चो को मशीन में परिवर्तित करते जा रहे  हैं. मै तो भारतीय संयुक्त परिवार की बात कर रहा हूँ, जिसके बल पर भारतीयों ने एक होकर विकास किया, कृषि रुपी उद्यम को चरम पर पहुँचाया और सोने की चिड़िया, विश्व-गुरु इत्यादी उपनामों से कृतार्थ किया देश को. इस व्यापक भारतीय महानता का आधार सिर्फ भारतीय-चरित्र था, जिसने हमें निर्विवाद शिखर पर पहुँचाया और भारतीय चरित्र की एकमात्र जन्मदात्री भारतीय संयुक्त परिवार परंपरा ही थी.

सोचिये !  सोचिये !  सोचिये !

 

लेखक के बारे में संक्षिप्त जानकारी-
Mithilesh Kumar Singhनाम- मिथिलेश कुमार सिंह
शिक्षा- कंप्यूटर इंजीनियरिंग स्नातक (बी.टेक.)
व्यवसाय- स्व-संचालित वेब अप्लिकेशन डेवलपमेंट और डीजाइनिंग कंपनी (www.zmu.in)
रुचि- सकारात्मक यथार्थवादी लेखन, सामाजिक अध्ययन व् क्रियान्वयन
पता- ए-१०५, मोहन गार्डेन, उत्तम नगर, नई दिल्ली – ११००५९ (मेट्रो पिल्लर- ७४९ के सामने, नवादा मेट्रो स्टेशन के पास)
मोबाइल- 9990089080
ई-मेलmithilesh2020@gmail.com, mithilesh@zmu.in
वेबसाइट-  www.mithilesh2020.com

 

Below figure relates with India Today Add in Hindi Version of ‘India Today’ October 2011 issue, page no. 29) ….

Please contact me at: 9990089080 or mail me at: mithilesh2020@gmail.com for any suggestion queries …

Thanks to all.

-mithilesh

Congratualations to India … after a long-while

1 Comment

With a tight-performance, India proves that “All Rights for ICC WORLD CUP 2011 is reserved with India.”

——–

No more now, we will discuss it broadly now on…

www.academytouch.com

Academy Touch Requires ‘English Faculty cum Web-Marketing Manager’ (for www.academytouch.com product)

Leave a comment

Academy Touch Requires ‘English Faculty cum Web-Marketing Manager’ (for www.academytouch.com product)

Here are the Full Details:

No. of Posts= 3

Name of Post= Efficient English Faculty & Web-Product Marketing Person (Product is www.academytouch.com for Schools/ Colleges etc.)

Salary= 10,000 + 40,000/- per month

Call: +91- 9891195801, +91- 11- 64601111

Mail: admin@academytouch.com

Website: www.academytouch.com

————-

Note:

1. Own Laptop & Bike/Care will be an added advantages

2. Computer proficiency will be also required.

————–

With Regards-

Rahul (Admin)

+91- 9891195801

EMPLOYMENT OFFER IN KUTUMA HOTEL CANADA 2011 { by – Fresh Naukri

Leave a comment

Head Office Address: 3708 St. Denis, H2X 3L7, Montre Quebec Canada

Website, www.hotelkutuma.com

Contact,Email.info.kutumahotel@rocketmail.com

The Human Resource

Department of

Kutuma Hotel Canada

wishes to inform the general public around the Globe both male

and female about the job vacancies currently existing with

the Kutuma Hotel and Kutuma Shipping Line here in Canada . Furthermore, we are looking

for talented people who will support our employment principles,

that are looking for opportunities that will be challenging. Kutuma

Hotel and Kutuma Shipping Line, in return offers excellent learning and career development

opportunities and competitive benefits packages.

Interested candidates are to reach us back with this requirements

below

1.Resume /CV and details of experience.

2.Front page of your international passport.

3.Two copies of your passport photograph.

Onceagain, as soon as we are satisfied with the above

requirements we shall send you our Employment Information and

our Employment Application Form which you will fill and forward

it back to us and a copy to Canadian Immigration Citizenship Visa office for further process of your Visa.

The management will take care of your feeding, accommodation

including your Air ticket. We will provide all the relevant backup

documents to enable the applicant get his or her visa at the

Canadian Embassy in his or her Country of resident. Visas will be

issued upon the approval of Canadian Immigration Citizenship. (CIC) .

Skilled and Unskilled workers are invited to apply.

JOB STATUS:

Full-Time and contract:

SALARY INDICATION:

US$2,600.00-USD10, 000.00 depending on experience and field

of specialization.

Thanks,

—————-

by – www.freshnaukri.com

Call: 9990089080

 

bFACTOR TECHNOLOGIES (P) LTD. requires dot NET developers (4 Post)

Leave a comment

bFACTOR TECHNOLOGIES (P) LTD. requires dot NET developers (4 Post)

 

 

Name of Post=: Dot NET Programmers

 

No. of Post=: 4

 

Experience=:1 – 4 Year (here, Freshers are strictly not welcome)

 

Salary=: 10,000/- to 35,000/-

 

 

Work Exposure:

1. Good Exposure of C#, MS-SQL 2005, CMS Development Expertise. CSS- knowledge is an extra-advantage.

2. Can have the confidence to develop website in dot NET platform Like: www.orkut.com ; www.geni.com.

3. Having the good knowledge of Project Management

 

 

 

Official Websitewww.bfactor.info ; OR http://www.bfactor.in

Call: +91- 11- 64601111, 9990089080, 9871661728, 9873667464

Mail: hr@bfactor.inmithilesh@bfactor.in

 

Walk-in Date: starts from 15 march 2011 (timing 9am to 6pm)

 

Address:

bFACTOR TECHNOLOGIES (P) LTD.

A-105, Mohan Garden, Uttam Nagar, New Delhi – 110059

———

Video Editing (experienced person required)

Leave a comment

Dainik India Darpan (Daily News Paper) requires 2 persons for Video-editing

——–

Send your resume at: freshnaukri@yahoo.com

Visit: www.dainikindiadarpan.com

Academy Touch Educational Services

Leave a comment

 

Academy Touch is a autonomous body, working in the field of basic to professional computer education. The keyword for working in this field is ‘PRACTICAL knowledge’ by working persons.

bFACTOR TECHNOLOGIES (P) LTD., a fast growing company in IT-Sector is in back support of Academy Touch. Either we talk for real training or necessary theory, bFACTOR is fully responsible for these steps. Whenever, we required for live experience the company is ready to fight for you.

In third phase, we are having the same options for ‘PLACEMENT’, actually the correct word is ‘Job’ for the candidates at Academy Touch. For this purpose, we are having tie-up with Fresh Naukri (Online Job Portal: Click here). Fresh Naukri is having the options for placement in 3 phases:
1. Support Options (Salary between 4k – 12k, Small companies)
2. Core Jobs (Salary between 6k – 22k; Mid Level Companies)
3. R & D Jobs (Salary between 15k – 35k; Top MNCs)

 

bFACTOR TECHNOLOGIES (P) LTD.

Basic Computer Courses (CCA, DCA, DTP & ADCA) We starts from basic steps, it means we are not ready to apply such kinds of training methodology by which a candidate feels nervousness. Many times this situation occurs that, any candidate will appear for professional training, but basic steps were create confusion. In that situation, we suggest her/him for the appropriate slection in short time., Read more….

Professional Job-Oriented Training (dot NET, PHP-MYSql, Web Designing, SEO) is the special course for the professional students to become expert in the computer applications and to operate computer with efficient skills. It includes the advanced technologies like depth internet awareness with security dimensions, presentaton skills with project exposure and much more. The core advantage of these courses is to make you ready for TOP Software Companies., Read more….

Support Courses (for Back-Office Jobs) Personality Development, English Speaking, Hardware Networking, accounting are included in this., Read more….

Fresh Naukri Consultancy Services

Career Options at Academy Touch

Academy Touch provides a best platform for placement for its students. We are having our tie-up with Fresh Naukri Consultancy Services, a reputed name in Freshers Job Market.

There are 3 circles, which make it feasible to co-ordinate with other companies for placement, i.e.

1. Theory Classes in the super guidence of eligible professionals in Academy Touch Educational Services.
2. Live Experience ‘Projects’ in the live laboratory of bFACTOR TECHNOLOGIES (P) LTD.
3. Placement Scenes by Fresh Naukri Consultancy Services.

So, All options at one-roof. And most important thing is its usability for live projects. So, don’t wait. Come and Join. We and our industry are waiting for skill-perso

 

Hello world!……

2 Comments

Hello Friends

I am mithilesh, working for the favor of my-world, and of course the definition of my-world is 100% similar to ancient Indian belief

“Vasudhaiva Kutumbkam”

——–

Let’s see, what can I contribute to society through my-side.

 

WordPress.com, is a wonderful website …..

Posted by – http://www.mithilesh2020.com

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.